क्रिप्टो को क्रिप्टोकरेंसी में क्रिप्टो एक कॉम्प्लिकेटेड क्रिप्टोग्राफ़ी को संदर्भित करता है। जो की डिजिटल करेंसी और उसके डेसेंट्रलायसेशन की प्रणाली में ट्रांसक्शन की अनुमति देता है। क्रिप्टोकरेंसी को आमतौर पर उन टीमों द्वारा कोड के रूप में विकसित किया जाता है, जो जारी करने के लिए तंत्र में निर्माण करते हैं।
Dogecoin क्या है ?
डॉगकोइन एक क्रिप्टोक्यूरेंसी है जो वास्तव में 2013 में एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था। डॉगकोइन एक क्रिप्टोकरेंसी है जिसका आविष्कार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर ने किया था। इन्होने यह एक पेमेंट सिस्टम बनाने के तौर पर किया था, जो की पारंपरिक बैंकिंग शुल्क से अलग हो।
डॉगकोइन में “Doge” मीम से शिबा इनु कुत्ते का चेहरा अपने लोगो और नाम के रूप में दिखाया है।
क्रिप्टोक्यूरेंसी के सह-संस्थापक बिली मार्कस के अनुसार इसका सही उच्चारण “dohj coin है।
Dogecoin की लोकप्रियता कैसे हुई ?
जनवरी को, टेस्ला के अरबपति बॉस, मिस्टर एलोन मस्क ने एक ट्वीट में “डॉग” मैगज़ीन कवर किया। “Dogecoin लोगों का क्रिप्टो है” यह ट्वीट किया गया था। स्पष्ट नहीं है कि क्यों, या किसने उसका ध्यान आकर्षित किया। यह कारण था, जो Dogecoin की पॉपुलैरिटी में तेजी दिखने को मिली। इसके परिणामस्वरूप Dogecoin के मूल्य में 50% की वृद्धि हुई थी।
कैसे डोगेकोइन Mined करते है ?
एक सरकार में या फिर बैंक पैसो को मुद्रित (छपवाना) करने के लिए उनके पास सेंट्रलाइज्ड इंस्टीटूशन होता है, जो फिजिकली देश के पैसों को मुद्रित करती है। पर क्रिप्टोकोर्रेंसी में उसका विपरीत होता है। इसमें डी-सेंट्रलाइज्ड अप्प्रोचड(दृष्टिकोण) अपनाते है, जो की नए टोकंस बनवाता है। यह सिर्फ उनके खुद के कम्युनिटी द्वारा ही बनाये जाते है।
क्रिप्टोकरेंसी में कुछ न कुछ नए अपडेट आते रहते है। पर डॉगकोइन ने 2015 के बाद से कोई बड़ा अपडेट नहीं देखा है।
ऐसे देखे जाये तो काफी क्रिप्टोकरेंसी मौजूद है। dogecoin भी उनमे से ही एक था, पर यह एलोन मस्क के एक ट्वीट से सबके नजर में आया और तेजी से मूल्य स्वरुप में बढ़ा। यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।
आप बिटकॉइन के बारे में हमारे ब्लॉग को भी विजिट कर सकते है।