सबकी योजना सबका विकास 2022 | Sabki Yojana Sabka Vikas 2022

“सबकी योजना सबका विकास” के तहत शुरू किया गया जन योजना अभियान पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) और राज्य के संबंधित विभागों के बीच अभिसरण के माध्यम से ग्राम सभा में योजना बनाने के लिए एक गहन और संरचित अभ्यास है। जिसकी शुरुवात 2018 में ही हुई थी और इसे ऑफिशली 2 अक्टूबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 में शुरू किया गया था।

इस योजना को देश के ग्राम पंचायतों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू की गयी थी।

इस योजना के अंतर्गत समाज के कमजोर जाती/जनजाति/ महिलाओंके लिए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए है।
इसमें स्वास्थ्य और स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, आवास, सड़क, पेयजल, भूमि सुधार, लघु सिंचाई, विद्युतीकरण, व्यावसायिक शिक्षा, मत्स्य पालन, सामाजिक वानिकी, लघु वनोपज, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, सामाजिक कल्याण आदि जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल है।

ग्राम पंचायतों को उनके लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए जीपीडीपी(Gram Panchayat Development Plans) तैयार करने के लिए अनिवार्य किया गया है। ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) में स्वास्थ्य और स्वच्छता, शिक्षा आदि जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल करने वाले 48 संकेतक शामिल होंगे।

आधिकारिक वेबसाइट
https://gpdp.nic.in/PPC/

अधिक जानिए

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना I PradhanMantri Vaya Vandana Yojana (पीएमवीवीवाई) 2021

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) 2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *